जहानाबाद, अप्रैल 7 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को गोद भराई कार्यक्रम आयोजित की गई। गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र पर आमंत्रित किया गया जहां इन्हें कई जरूरी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। साथ ही साथ पोषाहार भी दिया गया। बताया गया कि गर्भावस्था में पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए हरी सब्जी का सेवन करना चाहिए। जिससे कि किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। स्वास्थ्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। महिला पर्यवेक्षिकाओ के द्वारा विभिन्न केंद्रों पर घूम कर गोद भराई कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.