भभुआ, फरवरी 19 -- बाल कुपोषण को दूर करने के लिए आईसीडीएस चला रहा कार्यक्रम बच्चों की माताओं को भी भोजन में पौष्टिक आहार लेने के फायदे बताए (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को छह माह आयु पूरी करने वाले शिशुओं को अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही स्वजनों को शिशुओं के लिए स्तनपान के साथ अनुपूरक आहार देने की जानकारी सेविकाओं द्वारा दी गई। प्रखंड में बाल कुपोषण को दूर करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में सेविकाओं ने यह जानकारी दी गई कि बाल कुपोषण को कम करने में उपरी आहार की अहम भूमिका होती है। छह माह तक शिशु का वजन लगभग दो गुना एवं एक वर्ष पूरा होने तक वजन लगभग तीन गुना एवं जन्म से लगभग डेढ़ गुना बढ़ जाता है। बच्चों की माताओं को बताया गया कि जन्म के दो वर्षों में बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.