शामली, अप्रैल 6 -- चौसाना। जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग की लापरवाही के चलते चौसाना क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के पोषण को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। हालात यह हैं कि पिछले करीब सवा साल से इन केंद्रों को मध्यान्ह भोजन के लिए कोई राशि जारी नहीं की गई है, जिससे कुपोषित बच्चों को आवश्यक पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है। चौसाना क्षेत्र के आठ आंगनबाड़ी केंद्र इस समस्या से जूझ रहे हैं। सुंदरनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ आंगनबाड़ी के बच्चों को भी भोजन तैयार कर खिलाया जा रहा है। इसका पूरा आर्थिक बोझ विद्यालय प्रशासन पर पड़ रहा है, जिससे स्कूल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। एनपीआरसी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद सैनी कें अनुसार सुंदरनगर केंद्र को छोड़कर अन्य कें...