दरभंगा, मार्च 17 -- लहेरियासराय। लहेरियासराय में सोमवार को विभिन्न जिलों के सेवानिवृत्त सीडीपीओ व पर्यवेक्षिकाओं का सम्मेलन हुआ। इसमें समेकित बाल विकास परियोजना के कार्यों एवं सेवाओं की चर्चा की गई। दो अक्टूबर 1975 से लेकर आज तक बाल विकास परियोजना में हुए बदलाव तथा आंगनबाड़ी केंद्रो के संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। दरभंगा प्रमंडल की वरीय सेवानिवृत्त सीडीपीओ रेवती कुमारी ने बाल विकास के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रेमलता झा, शैलजा सिन्हा, अजरा जमील व उषा अग्रवाल ने अपने विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों एवं कठिनाइयों का वर्णन किया। मौके पर रागिनी कुमारी, मुन्नी कुमारी, प्रेमबाला सिन्हा, मंजू कुमारी, धर्मशीला सिन्हा, नीलू रानी, माला सिन्हा आदि सीडीपीओ व पर्यवेक्षिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.