आंगनबाड़ी केंद्रों के भी बच्चों को यूनिफॉर्म मिलेंगे : सीएम
वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि परिषदीय स्कूलों की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों के भी बच्चों को यूनिफॉर्म मिलेंगे। एक बच्चे को दो सेट यूनिफॉर्म दिया जाएगा। वहीं प्रदेश के 70 हजार केंद्रों को नया स्वरूप भी दिया गया है। सीएम बुधवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारम्भ के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, इसी मंत्रालय की राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और सूबे की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्या के साथ रिमोट का बटन दबाकर नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ किया। पोषण माह में देशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियां चलेंगी। सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति दयनीय थी। उनमें बदल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.