जहानाबाद, अप्रैल 8 -- करपी, निज संवाददाता। जिलाधिकारी अमृषा वैंस के निर्देश पर बुधवार को करपी एवं बंसी प्रखंडों के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यापक जांच की गई। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर निरीक्षण कार्य को गंभीरता से संपन्न कराया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, केंद्र की साफ-सफाई, भवन की स्थिति तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जांच की गई। अधिकारियों ने सेविकाओं एवं सहायिकाओं से बातचीत कर केंद्र संचालन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कुछ केंद्रों पर पाई गई कमियों को जल्द से जल्द दूर करने का ...