अररिया, जून 8 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र के करीब एक दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल एवं स्वच्छता पदाधिकारी वंदना भारती ने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पोषण आहार, उपस्थिति एवं आधारभूत संरचनाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान बच्चों को मिलने वाले पौष्टिक आहार, टेक होम राशन (टीएचआर) सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली गई। जांच में अधिकांश केंद्रों की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। बच्चों को नियमित रूप से पोषण आहार एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्रों पर बच्चे निर्धारित यूनिफॉर्म में भी उपस्थित मिले। कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 42 ...