आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री से मंत्री पद तक का सफर...कृष्णा पासवान को मिला निष्ठा और सादगी का इनाम
फतेहपुर, मई 10 -- खागा। योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान को राज्यमंत्री के रुप में शामिल किए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा, सरल स्वभाव और संगठनात्मक मजबूती का परिचय देने वाली कृष्णा पासवान के शपथ लेते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। उनके आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री से मंत्रिपद तक का सफर संघर्षों और सफलताओं से भरा रहा है। जानकारों का मानना है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने दलित और महिला प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देते हुए कृष्णा पासवान पर भरोसा जताया है। 1963 में हंसवा ब्लाक के गोपालपुर गांव में जन्मी कृष्णा पासवान की राजनीतिक यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.