अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सुपोषित उत्तर प्रदेश थीम के तहत सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही बाल विकास परियोजना कार्यालय जलालपुर के नवनिर्माण हेतु शिलान्यास किया गया। इस क्रम में जनपद स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय द्वारा 20 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण, नवनिर्मित बाल विकास परियोजना कार्यालय भीटी का उद्घाटन तथा दो सौ नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यक्त्रिरयां एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी ने आंगनबाड़ी कार्यक्त्रिरयों की भूमिका को समाज के समग्र विकास का आधार बताते हुए कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास में इनकी भूमिका अत्यं...