हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी। मानदेय वृद्धि को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना बुधवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी को ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री से जल्द मानदेय बढ़ाने की मांग की ।मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना पिछले 15 दिनों से जारी है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल बुध पार्क में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार, विभाग और आम नागरिकों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं इनकी मांगों को निश्चित रूप से मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। कार्यकर्ताओं के समर्थन में हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख मंजू गौर, हरीश पनेरु धरना स्थल पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी ममता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.