मुजफ्फर नगर, फरवरी 3 -- जानसठ। पंचायत चुनाव लगी ड्यूटी कटवाने को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रि ने एसडीम से लगाई गुहार, साहब मेरा पति गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में मेरा ड्यूटी कर पाना मुश्किल है। ब्लॉक मोरना के ग्राम तेवड़ा में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती कृष्णा ने जानसठ एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी चुनावी ड्यूटी निरस्त करने की मांग की है। कृष्णा के अनुसार, उनके पति उमेश धीमान को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल ही में उनकी जीभ की गंभीर सर्जरी हुई है, जिसके बाद उन्हें चौबीसों घंटे देखभाल और सहायता की आवश्यकता है। श्रीमती कृष्णा ने अपनी व्यथा साझा करते हुए कहा कि वे हमेशा से अपने कर्तव्यों का पालन करती आई हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में वे भारी मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। पति की हालत इतनी गंभीर है कि ...