आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में बांटी जल जांच किट
उन्नाव, जून 11 -- उन्नाव। सफीपुर ब्लॉक सभागार में जल निगम ग्रामीण की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जल जांच किट बांटी गई। एडीओ पंचायत छोटे लाल, जिला परियोजना प्रबंधन इकाई के आईएसए कोऑर्डिनेटर ताहिर मलिक और रमेश रावत ने किट वितरित की। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर सिविल जानवी शुक्ला व निर्मल कुमार ने आंगनबाड़ियों को जल जांच किट के उपयोग और पानी की गुणवत्ता जांचने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। एडीओ ने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने गांव-गांव और घर-घर जाकर पानी की जांच कर लोगों को सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक करने को कहा। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे जलापूर्ति विधेस, अधिशासी अभियंता अजीत कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर फाइनेंस नितिन श्रीवास्तव, अरविंद कुमार आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.