आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फर नगर, मई 23 -- मुजफ्फरनगर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व में जनपद की आंगनबाड़ी व सहायिकाओं ने अपनी ग्रीष्मकालीन अवकाश व अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन डीएम कार्यालय पर अधीनस्थ अधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन का संचालन ममता व अध्यक्ष रमन त्यागी ने की। प्रदर्शन में उमा रानी, ब्रिजेश चौहान, कमलेश, रामदुलारी, सतबीरी, फलमेश, गीता शुक्ला, रीता सैनी, सुदेश रानी ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी से काम तो राज्यकर्मियों के बराबर लेती है, लेकिन पैसा व सुविधा देने के नाम पर सौतेला व्यवहार करती है, जो अब बर्दाश्त नहीं होगा। कार्यक्रम में सुनीता, ममता, सरमे, दुर्गेश, बीनम, मंजू, साधना, इमराना, सुषमा, मीनाक्षी आदि मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.