शामली, जनवरी 29 -- आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होने डीएम माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं पिछले कई दशकों से महिला एवं बाल विकास विभाग की आधारशिला के रूप में पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल सहित केंद्र व राज्य सरकार की अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें आज तक न तो पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया गया है और न ही वैधानिक सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा ने कहा कि उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.