बरेली, मार्च 28 -- सभी ब्लाकों में 13-13 मोबाइल भेजे गए बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के सेहत की रिपोर्टिंग अब और हाईटेक होने जा रही है। शासन के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब नए मोबाइल दिए जाएंगे। जिसके जरिए पोषण ट्रैक्टर, आनलाइन हेल्थ रिकार्ड रखना आसान होगा। पहले चरण में शासन ने 207 मोबाइल भेजे हैं।जिले में 2857 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यहां बच्चों की स्क्रीनिंग होती है जिससे उनको कुपोषण से बचाया जा सके। साथ ही अगर किसी बच्चे में कुपोषण के लक्षण मिलते हैं तो तत्काल उसे पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाता है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब स्क्रीनिंग की आनलाइन रिपोर्टिंग के लिए नए मोबाइल दिए जा रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शासन ने 2007 मोबाइल फोन भेजे हैं। सभी ब्लाक में 10-10 आंगनबाड़ी कार्यक...