बदायूं, मार्च 10 -- आसफपुर/फ़ैजगंज। शासन के निर्देशानुसार स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य सेविका विमला देवी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रद्युम्न यादव ने कार्यकत्रियों को पोषण और शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण गुर सिखाए। क्षेत्र के 8 सेक्टरों में से पहले दिन मंगलवार को एक सेक्टर की लगभग 24 कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सरिता यादव, नीतू कश्यप, वीरवती, अरुणेश, कमलेश, खेमा, वीना, नीरज, राधा और रेशमी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.