बागपत, अप्रैल 2 -- बिनौली। खंड विकास कार्यालय बिनौली पर बाल विकास परियोजना द्वारा गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन शर्मा ने बताया कि बिनौली ब्लॉक के गांव बामनौली, बिनौली, सिरसली, रंछाड, सुजती, नांगल, शेखपुरा, बरनावा, पुसार, गंगनौली, भडल, खूंटी व गैडबरा गांव में साहियका कार्यकत्री व भडल, सिरसली, बिनौली, तमैलागढ़ी, जिवाना, कनवाड़ा, इदरीश पुर, गढ़ी कांगरण गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों 43 सहायिकाओं व 9 आंगनबाड़ी कार्यकत्री का चयन हुआ है। ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर ने नव नियुक्त कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिए। कार्यक्रम में सीडीपीओ सुमन शर्मा, सुपरवाइजर अनीता, पारुल, रीना व एडीओ आइएसबी लोकपाल सिंह, एडीओ पंचायत प्रेम कुमार व समाजसेवी गगन धामा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...