आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का ससुराल में होगा समायोजन
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में कार्यरत ऐसी आंगनबाड़़ी कार्यकत्रियां सहायिकायें जो शादी के बाद ससुराल में निवास कर रही हैं। उनका समायोजन ससुराल के गांव, वार्ड में किया जायेगा। इसके लिए प्रस्ताव 16 जून तक मांगे गये हैं। इससे जनपद की तमाम कार्यक्त्रिरयों और सहायिकाओं को राहत मिल सकती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यदि कोई आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री या सहायिका शादी के बाद ससुराल में निवास कर रही है तो उसकी ससुराल की ग्रामसभा, वार्ड में पद रिक्त होने पर आरक्षण का ध्यान रखते हुये समायोजन किया जा सकता है। इसके बाद आंगनबाड़ी सहायिका से कार्यकत्री के पद पर चयन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित कार्यकत्रियां, सहायिका, बाल विकास परियोजनाधिकारी के माध्यम से कार्यालय में अपना प्रस्ताव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.