मऊ, जनवरी 24 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा अंतर्गत मोहल्ला गोलवार टोला में शुक्रवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय बैठक कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में आगामी 29 जनवरी को मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपने की रणनीति तैयार की गई। प्रांतीय उपाध्यक्ष किताबु निशा ने बताया कि लखनऊ मे प्रांतीय कार्यालय पर आंगनवाड़ी/ सहायिकाओं की समस्याओं को देखते हुए आंगनवाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा बनाया गया है। जिसमें निर्णय लिया गया है कि 29 जनवरी को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र जिला अधिकारी को सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष शैलकुमारी सिंह और जिला मंत्री बीना राय ने कहा कि हम अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आगामी 29 जनवरी को भारी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.