दुमका, अप्रैल 25 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया के हरोरायडीह आंगनबाड़ी केंद्र के प्रांगण में शुक्रवार को लहंती संस्था दुमका के तत्वावधान में शुक्रवार को ग्राम प्रधान राजेश कुमार मरांडी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के समग्र विकास एवं बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र हारोरायडीह को मॉडल आंगनबाड़ी के रूप में विकसित करने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से लहंती संस्था के समक्ष प्रस्ताव रखा कि आंगनबाड़ी केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए, जिससे बच्चों के पोषण, शिक्षा और समग्र विकास को और बेहतर बनाया जा सके। इस पहल का उद्देश्य केंद्र को एक आदर्श आंगनबाड़ी के रूप में स्थापित करना है। लहंती संस्था के प्रतिनिधि विनय सोरेन ने बैठक में नशा मुक्ति और बाल व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.