भागलपुर, जून 9 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता आंगनबाड़ी से मिलने वाले लाभ के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी बांका से गिरफ्तार किया गया है। साइबर पुलिस ने बांका जिले के जमदाहा थाना क्षेत्र के कमलपुर के रहने वाले पीतांबर कुमार यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल बरामद किया गया है।पीरपैंती के रहने वाले पीड़ित ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया था। उसने बताया था कि ठग ने मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर उसपर क्लिक करने को कहा और क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से 80 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने ठगी का तरीका भी बताया है। उसने अपने अन्य साथियों के भी नाम बताए हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। कार्रवाई के लिए एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह की निगरानी में साइबर ...