सीवान, मार्च 31 -- हसनपुरा। प्रखंड के पियाउर पंचायत के बसंत नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 34 पर चोरों ने ताला तोड़ कर गैस सिलेंडर, चूल्हा,बर्तन सहित खाद्य सामग्री की चोरी कर ली। घटना बीते 27 मार्च की है। केंद्र की सेविका विद्यावती देवी जब अगले दिन केंद्र खोलने पहुंची तो देखा चोरों ने ताला तोड़ कर उक्त सामान की चोरी कर ली गई है। इस मामले में पीड़ित सेविका ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को इसकी सूचना दी, तत्पश्चात स्थानीय थाने में चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.