आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पोषण और शिक्षा की मजबूत कड़ी : अनीता
गया, मई 11 -- गया सदर प्रखंड का आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका सम्मेलन रविवार को महासंघ भवन परिसर में हुआ। मुख्य वक्ता अनिता झा ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका समाज के अंतिम पायदान तक पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सम्मेलन में प्रखंड अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष ने प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत किया। इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार से मानदेय में वृद्धि, स्थायी सेवा का दर्जा, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। नेताओं ने कहा कि सेविकाएं सीमित संसाधनों में भी बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। इसलिए उनकी मांगों को गंभीरता से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.