आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने 10 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना
रामगढ़, अगस्त 26 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी संघ की ओर से मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। संघ ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम उपायुक्त रामगढ़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का स्थायीकरण करने तथा मानदेय में वृद्धि कर सेविका को 30 हजार और सहायिका को 25 हजार रुपये प्रतिमाह देने की मांग की गई। पिछले करीब 10 माह से लंबित पोषाहार राशि का भुगतान कराने और पोषाहार का भुगतान बाजार मूल्य के आधार पर अग्रिम करने की भी मांग रखी गई।संघ ने बकाया मानदेय का ऑडिट कर ब्याज सहित भुगतान, मानदेय प्रत्येक माह की एक से पांच तारीख के बीच करने, पोषण ट्रैकर को सरल बनाने और डेटा रिचार्ज की व्यवस्था विभाग द्वारा साल में एक बार कराने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.