गया, जुलाई 10 -- गया के महासंघ भवन में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के बैनर तले शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। ऑल इंडिया फेडरेशन के आह्वान पर पूरे देश में मनाए जा रहे काला दिवस के तहत सभी सेविका और सहायिकाओं ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लंबे समय से उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं को ग्रेच्युटी देने का आदेश दिए जाने के बावजूद अब तक इसका लाभ नहीं मिल सका है। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा मानदेय में वृद्धि नहीं किए जाने पर भी नाराजगी जताई गई। डीएम के माध्यम से केंद्रीय मंत्री को भेजा मांगपत्र यह भी पढ़ें- महिला कर्मियों ने मांगें पूरी करने को मनाया काला दिवसप्रदर्शन की प्रक्र...