घाटशिला, फरवरी 27 -- पोटका, संवाददाता। विधायक संजीव सरदार की ओर से झारखंड विधानसभा में पूछे गए अल्पसूचित प्रश्न के उत्तर में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की स्थिति, मानदेय एवं प्रोन्नति से संबंधित विस्तृत जानकारी सदन में प्रस्तुत की। सरकार ने सदन में बताया कि वर्तमान में राज्य में 75,625 आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं कार्यरत हैं। विभागीय अधिसूचना के तहत मानदेय निर्धारित किया गया है। वर्तमान में आंगनबाड़ी सेविका को प्रतिमाह Rs.11,500 व सहायिका को Rs.5,750 मानदेय दिया जा रहा है। साथ ही, सेविका के मानदेय में प्रतिवर्ष रुपए 500 एवं सहायिका के मानदेय में रुपए 250 की वृद्धि का प्रावधान है, जो प्रत्येक वर्ष जुलाई माह से प्रभावी होता है। विधायक सरदार के सवाल पर विभाग ने स्पष्ट किया कि झारखंड आंगनबा...