आंगनबाड़ी सेविका व सेविका पति के विरूद्ध ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बेगुसराय, अप्रैल 24 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड की परोरा पंचायत अंतर्गत एक आंगनबाड़ी सेविका व उनके पति के विरूद्ध स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि पोषक क्षेत्र के बच्चों व गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषाहार देने में धांधली की जा रही है। पोषाहार में अनियमितता के अलावा सेविका और उसके पति मृत्यु प्रमाणपत्र व वंशावली फार्म पर हस्ताक्षर और मोहर करने के एवज में अवैध नजराने की मांग करते हैं। इस बाबत पोषक क्षेत्र के 35 महिला-पुरुषों ने सीडीपीओ, डीपीओ और डीएम को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों को दिए आवेदन में मो.शाहिद, शबनम खातून, रौशन खातून, पुष्पा कुमारी, कृष्णा देवी, सुनील कुमार, रोहित साहु आदि ने कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 125 परोरा डीह की सेविका की मनमानी चरम पर है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.