दुमका, मई 30 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के गोलबंधा पंचायत स्थित हथियापाथर आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन प्रक्रिया में अनियमितता बरतने का आरोप लगा है। नाराज ग्रामीणों ने प्रभारी सीडीपीओ सह अंचलाधिकारी रंजन कुमार यादव को लिखित आवेदन सौंपकर चयन रद्द करने की मांग की है।

सेविका चयन के लिए आमसभा बीते 23 मई को हथियापाथर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका चयन के लिए उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भवन हथियापाथर दो में आमसभा का आयोजन किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि इस केंद्र के पोषक क्षेत्र में कुल छह टोले आते हैं, लेकिन आम सभा की सूचना सिर्फ चार टोलों को दी गई। दो टोले को इसकी जानकारी ही नहीं दी गई।

ग्रामीणों का विरोध बढ़ई टोला की सोमा देवी, बेबी देवी, सावित्री देवी, यशोदा देवी, पुतुल देवी, पिंकी देवी, प्रमिला देवी, रधिया देवी तथा दामोदर मिस...