सिमडेगा, अप्रैल 8 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के खालीजोर गांव में लाभान्वित ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमिता का आरोप लगाते हुए सीओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि सात अप्रैल को आंगनबाड़ी सेविका चयन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया था। सेविका चयन के लिए आम सभा की जानकारी लाभान्वित ग्रामीणों को नहीं दी गई थी, और न ही इसके बारे प्रचार प्रसार किया गया था। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस पर गंभीरता से विचार करते हुए चयन प्रक्रिया को रद्द कर फिर से आम सभा आयोजित कर लाभान्वित अभ्यर्थी का ही चयन किया जाय। इस मामले पर सीओ किरण डांग ने कहा कि चयन प्रक्रिया नियमानुसार किया गया है। यदि किसी को आपत्ति है तो वे जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के समक्ष आवेदन दे सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.