हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। करीब दो महीने से आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 137 की सेविका रूक्सार प्रवीण गायब है। केंद्र की पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं सहित धात्री,कुपोषित के अलावें अन्य लाभुक ग्रामीण पदाधिकारियों से लिखित शिकायत कर उसे खोजने की गुहार लगाई है। बुधवार को यह भी पता चला है कि चेहराकलां बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के आदेशानुसार उक्त केंद्र पर स्पष्टीकरण से संबंधित नोटिस चिपकाया गया है। सवाल वो नहीं है सवाल यें है कि प्रतिदिन केंद्र निरिक्षण करने वाली सुपरवाइजर ( महिला पर्यवेक्षिका) क्या कर रही है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पर्यवेक्षिका सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सेविका को पोषाहार सहित अन्य मद की राशि निकाशी करवाते रही है। शिकायत पत्र की प्रतिलिपि निदेशालय पटना, डीएम वैशाली एवं जिला प्रोग्राम पदाधिक...