सहरसा, मई 10 -- सोनवर्षा राज। नगर पंचायत क्षेत्र के रजवाड़ा गांव निवासी समाजसेवी ब्रजमोहन सिंह की धर्मपत्नी एवं आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 14 दरगाही टोला की सेविका 58 वर्षीय नीलू कुमारी का रविवार सुबह अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मातमी सन्नाटा छा गया। नगर अध्यक्ष मनीष कुमार, उपाध्यक्ष शैल देवी, जय कुमार सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह, अजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह सहित दर्जनों लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। यह भी पढ़ें- शैक्षिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री के मातृ शोक पर दी श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.