धनबाद, फरवरी 26 -- आंगनबाड़ी सेविका तथा जिला प्रशासन के अन्य कर्मियों को आईटी की ट्रेनिंग देने के लिए कलेक्ट्रेट में डाटा सेंटर सह ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा। यह निर्णय डीडीसी सन्नी राज की अध्यक्षता में मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट ई गवर्नेंस सोसायटी की बैठक में लिया गया। डीडीसी ने कहा कि कलेक्ट्रेट में 50 कंप्यूटर के साथ डाटा सेंटर सह ट्रेनिंग सेंटर बन जाने से जिलास्तर पर आंगनबाड़ी सविका सहित अन्य कर्मियों को आईटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष कर इसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं को विभिन्न ऐप चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। बैठक में हाईस्पीड इंटरनेट लीज लाइन लेने पर भारत संचार निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। साथ-साथ ई डिस्टिक मैनेजर कार्यालय के सुदृढ़ीकरण, टेलीकॉम टावर अधिष्ठापन सहित अन्य विषयों की समीक्षा की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.