आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक आयोजित
पूर्णिया, जून 10 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमृता वर्मा ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीडीपीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसलिए सभी सेविकाएं अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना तथा पोषण ट्रैकर ऐप से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.