आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक में पोषण गतिविधियों पर जोर
जामताड़ा, मई 27 -- कुंडहित, प्रतिनिधि। मंगलवार को कुंडहित मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा ने की। बैठक में महिला पर्यवेक्षिका निर्मला हेंब्रम सबीना हेंब्रम एंव पूजा मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित थीं। बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित मासिक गतिविधियों एवं प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा की गई। साथ ही विभाग द्वारा जारी अद्यतन दिशा-निर्देशों से सेविकाओं को अवगत कराया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी सेविकाओं को समय पर केंद्र खोलने का निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को नियमित रूप से प्रारंभिक शिक्षा एवं समय पर पोषाहार उपलब्ध कराया जाए। बैठक में सेविकाओं को प्रत्येक माह का प्रतिवेदन समय पर जमा करने का निर्देश दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.