पाकुड़, जून 25 -- पाकुड़ प्रतिनिधि। जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, पोषण कार्यक्रमों तथा लाभुक आधारित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय, विद्युत कनेक्शन एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी आधारभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा अद्यतन स्थिति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।मनरेगा अभिसरण योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 62 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने जहां निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां तत्काल कार्य ...