आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बनाने का झांसा देने का आरोपी गिरफ्तार
बांदा, जून 2 -- बांदा। साइबर क्राइम पुलिस थाना व कोतवाली देहात की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर बनाने/नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक ने बताया कि 31 मई को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बरगहनी के रहने वाले छितानी पुत्र शिवनाथी ने सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके उनकी बहु को आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर बनाने के नाम पर उनसे व उनके अन्य रिश्तेदारों के साथ ठगी कर ली गई है। केस दर्ज कर आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । सोमवार को आरोपी महेश कुमार पुत्र रामआसरे निवासी खप्टिहाकलां थाना पैलानी को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम करहिया से गिरफ्तार कर लिया गया । तलाशी के दौरान 1,00,120 रुपये बरामद हुए है । जांच में पाया गया कि आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.