संतकबीरनगर, अप्रैल 9 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। विकास खंड पौली में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। कुड़वा गांव की एक शिकायतकर्ता ने डीएम आलोक कुमार को पत्र देकर पूरी चयन प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। वहीं, डीएम ने सीडीओ जयकेश त्रिपाठी को पूरे मामले की जांच सौंपी है।शिकायतकर्ता मंजू सिंह का आरोप है कि नियमों की अनदेखी करते हुए आंगनबाड़ी सहायिका की चयन प्रक्रिया में धांधली की गई है। मंजू सिंह का कहना है कि उनकी मेरिट अधिक होने के बावजूद उनका चयन नहीं किया गया, जबकि कम मेरिट, अधिक आयु और अधिक आय वाले अभ्यर्थियों को चयनित कर लिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चयन के लिए अभ्यर्थियों से धन की मांग की गई और जिन लोगों ने पैसे दिए, उनका चयन कर लिया गया। शिकायतकर्ता के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.