गुमला, मार्च 20 -- कामडारा। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गिरजा टोली गांव की आंगनबाड़ी सहायिका बेनेदिता केरकेट्टा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।निधन की खबर मिलते ही प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की सेविकाएं, सहायिकाएं एवं सुपरवाइजर पुष्पा लकड़ा गांव पहुंचीं और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।सुपरवाइजर पुष्पा लकड़ा के नेतृत्व में सेविकाओं व सहायिकाओं ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्र कर मृतका के परिवार को 10 हजार रुपये नगद एवं दो बोरी चावल प्रदान किया। मौके पर सेविका रीमा देवी, नीलिमा देवी, फूलमती देवी, शशिकला देवी सहित अन्य आंगनबाड़ी कर्मी उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...