आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर बवाल, प्रभारी सीडीपीओ छह घंटे तक रहीं बंधक
पलामू, जून 5 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। ऊंटारी रोड प्रखंड के करकटा गांव में आंगनबाड़ी सहायिका चयन के लिए आयोजित ग्राम सभा शुक्रवार को विवादों में घिर गई। चयन प्रक्रिया कराने पहुंचीं नावा बाजार की बीडीओ सह विश्रामपुर की प्रभारी सीडीपीओ रेणु बाला को ग्रामीणों ने करीब छह घंटे तक अपने घेरे में रख लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा जिसके बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। करकटा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका चयन के लिए पहले 2 जून को ग्राम सभा की तिथि निर्धारित की गई थी। इसे अपरिहार्य कारणों से बदलकर 5 जून कर दिया गया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर ग्रामीणों का विरोध, जांच की मांग ग्रामीणों का आरोप है कि तिथि परिवर्तन की सूचना न तो उन्हें समय पर दी गई और न ही इसका पर्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.