फिरोजाबाद, मार्च 26 -- जसराना तहसील क्षेत्र के गांव सेउडी में तैनात आंगनबाड़ी सहायिका ने गांव के ही युवक पर गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहसील क्षेत्र के गांव नगरिया नगला धीर निवासी रीना वर्तमान में गांव सेउडी में आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में 15 वर्ष से कार्यरत है। आंगनबाड़ी सहायिका ने ऑनलाइन शिकायत की है कि गांव के एक युवक द्वारा उसके घर पर आकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गालियां दी हैं। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। वह कार्य से अपने घर तक खेतों में होकर जाती है। आएदिन रास्ता रोककर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए नौकरी नहीं करने देने की धमकी देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.