गढ़वा, दिसम्बर 27 -- कांडी, प्रतिनिधि। आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा हेमराजी आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका सरिता देवी को केंद्र से लगातार अनुपस्थित पाए जाने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शनिवार को विशेष आदेश पर किए गए पर्यवेक्षण के दौरान सरिता अपने केंद्र पर अनुपस्थित मिलीं। आसपास की महिलाओं और सेविका ने बताया कि सहायिका शायद ही कभी केंद्र पर आती हैं। केंद्र का संचालन ठीक से नहीं करती हैं। सीडीपीओ सह बीडीओ राकेश सहाय ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उन पर कार्रवाई हुई है। उससे पहले भी 3 जून 2025 और 28 जून 2025 को शिकायतें मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। उसका जवाब अभी तक नहीं दिया गया है। निरीक्षण पंजी के अवलोकन से पता चला कि वह 2018 और 2022 में भी ...