शामली, अप्रैल 4 -- शामली। एक युवती ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आंगनबाड़ी सहायिका में हुई भर्ती में धांधली कराने का आरोप लगाया है। युवती ने मामले में जांच कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। शनिवार को थानाभवन क्षेत्र के गांव मुल्लापुर निवासी रीतु सैनी पुत्री लोकेश कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने आंगनबाडी केन्द्र में सहायिका पर चयन हेतु आवेदन किया था। फरवरी माह में डॉक्यमेंट वेरिफिकेशन हुआ, लेकिन आरोप है कि मार्च माह में बिना मेरिट लिस्ट जारी किए ही चयन कर लिया गया। चयन प्रक्रिया में नियमावली और मापदंडों को दर किनार कर समिति द्वारा गांव की एक महिला को चयन कर लिया गया। उसकी उसकी मेरिट भी सबसे ज्यादा है। ब्लॉक में सुपरवाईजर से शिकायत की गई तो उन्होने भी संतोषजनक जवाब नही दिया। पीड़िता ने चयन प्रक्रिया को रोककर पारदर्शी क...