एटा, मार्च 30 -- बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को हुआ। लोक भवन सभागार लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। जिलाधिकारी प्रेमरंजन ने बताया कि जनपद में आंगनबाड़ी सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 462 आंगनबाड़ी सहायिकाओं, 7 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। कार्यक्रम में विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी, विधायक सदर विपिन कुमार वर्मा 'डेविड', एमएलसी आशीष यादव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुधा गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह, संजीव पचोरी आदि उपस्थित रहे। सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, सुपरवाइजर एवं बड़ी संख्या में नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.