बहराइच, मई 1 -- फखरपुर, संवाददाता। विकास खंड सभागार में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चयनित 139 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके कार्यकाल की शुरुआत कराई गई। साथ ही डिजिटल सशक्तीकरण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री को स्मार्टफोन वितरित कर किए गए। मुख्य अतिथि भाजपा ने गौरव वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा योजनाओं की रीढ़ हैं। स्मार्टफोन मिलने से लाभार्थियों का डाटा अपडेट करना, पोषण ट्रैकिंग और योजनाओं की निगरानी आसान होगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजली गुप्ता ने कहा कि सरकार की मातृ एवं शिशु कल्याण योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भूमिका अहम है। यह भी पढ़ें- यूपी में आंगनबाड़ी भर्ती का बड़ा मौका,...