सिद्धार्थ, मार्च 31 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लोक भवन सभागार लखनऊ से आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण व आंगनबाड़ी केंद्र भवनों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय-गोदाम के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का जनपद स्तर पर विकास भवन के आंबेडकर सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 141 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही 45 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण, तीन नए केंद्रों के निर्माण का शिलान्यास व पांच बाल विकास परियोजना कार्यालय सह गोदाम के निर्माण का भी शिलान्यास किया गया।पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों से प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर र...