कुशीनगर, मार्च 25 -- कुशीनगर। जिले में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी एके दुबे ने स्पष्ट किया है कि चयन पूरी तरह पारदर्शी और शासनादेश के अनुरूप किया जायेगा। उन्होंने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को आगाह किया है कि नियुक्ति के नाम पर किसी भी बिचौलिये के झांसे में न आयें।डीपीओ एके दुबे ने कहा कि विभाग की ओर से चयन प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से संचालित की जा रही है और इसमें किसी प्रकार की सिफारिश या धनराशि का कोई स्थान नहीं है। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति के लिए आवेदन और चयन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के तहत होगी। इसमें पात्रता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.