पलामू, अप्रैल 6 -- आंगनबाड़ी व सरकारी स्कूलों के बच्चों की हृदय जांच जारी, अबतक 70 मिले संदिग्ध मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र और सरकारी स्कूलों में नन्हा सा दिल कार्यक्रम के तहत बाल हृदय जांच किया जा रहा है। श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के तत्वावधान में इस कार्यक्रम की शुरूआत पलामू में 23 मार्च से शुरू किया या है, जो जुलाई माह तक जिले में संचालित होगा। अभी तक जिले के 4051 बच्चों की हृदय की जांच की गई। इसमें 70 बच्चे संदिग्ध पाये गए हैं।पलामू जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बताया कि जिले में 14 परियोजना के तहत 2625 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। इन आंगनबाड़ी केंद्रों में शून्य लेकर पांच साल के बच्चों की हृदय की जांच की जा रही है। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी के सेविकाओं को बच्चों का हृदय जांच स्थल पर ले जाकर ...