चम्पावत, मई 2 -- योगेश,चम्पावत। चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी रही। उन्होंने मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांग की। मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया। चम्पावत में शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष गीता आर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 24 हजार प्रति माह मानदेय देने, बायोमैट्रिक उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने, सेवानिवृत पर दस लाख रुपये एकमुश्त देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में हीरा देवी, निर्मला देवी, माधवी, बबीता खर्कवाल, राजेश्वरी, शशिप्रभा, राधा सिंह, सरोज तड़ागी, पाना देवी, माया देवी, सुषमा कुंवर, विनीता जोशी, पूजा भट्ट, रेनू महर, मीना कुंवर, मीना देवी, चंद्रकला, सरिता बोहरा, जमुना देवी, विनीता पांडेय आदि शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- मानदेय बढ़ाने की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.