चम्पावत, अप्रैल 12 -- सतीश जोशी, लोहाघाट। आंगनबाड़ी वर्कर्स सम्मानजनक मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर नवें दिन भी धरने पर बैठी रहीं। इस दौरान उन्होने मांगें पूरी न होने तक धरने पर बैठने का निर्णय लिया। रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की ब्लाक अध्यक्ष कविता पंत के नेतृत्व में आंगनबाड़ी वर्कर्स रैन बसेरा के पास धरने पर बैठी रहीं। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने कहा कि उनको करीब नौ हजार और आंगनबाड़ी सहायिका को मात्र पांच हजार रुपया मानदेय मिल रहा है। जिसमें वह 24 हजार मासिक मानदेय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बायोमैट्रिक हटाने, सेवानिवृत होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने, विभाग में रिक्त पदों पर जिलेवार के आधार पर कार्यकर्ताओं की पदोन्नति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस मौके पर माया राय, जया पांडेय, जानकी पाठक, कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.