आंगनबाड़ी वर्कर्स के हक में उक्रांद ने बुलंद की आवाज
चम्पावत, मई 14 -- सतीश जोशी, चम्पावत। उत्तराखंड क्रांति दल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबित और न्यायोचित समस्याओं को लेकर हुंकार भरी। इस संबंध में संगठन ने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन दिया। गुरुवार को जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा के और आंगनबाड़ी जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में डीएम को नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उक्रांद जिला अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मानदेय, मोबाइल रिचार्ज और केंद्रों का किराया भाड़ा देने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.